पूर्वमंत्री आबिद रजा व पूर्वमंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों को दी ईद की मुबारकबाद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पूर्वमंत्री आबिद रजा व पूर्वमंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों को दी ईद की मुबारकबाद

Friday, April 12, 2024 | April 12, 2024 Last Updated 2024-04-12T08:57:27Z
    Share
पूर्वमंत्री आबिद रजा व पूर्वमंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों को दी ईद की मुबारकबाद



आज पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने ईद उल फितर की नमाज ईदगाह में अदा की। ईदगाह पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हर साल की तरह इस बार भी एक कैंप लगाया गया। इस कैम्प में पूर्वमंत्री आबिद रजा साहब के साथ सपा के बदायूं लोक सभा


 प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव जी ने लोगो से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे की मिसाल पेश की। पूर्व मंत्री आबिद रजा व शिवपाल यादव जी ने सभी नमाजियों के गले


 मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व मंत्री आबिद रजा के साथ उनके बड़े बेटे दयान रजा और छोटे बेटे आदान रजा भी मौजूद रहे

नमाज अदा करने के बाद सभी नमाजियों ने पूवमंत्री आबिद रज़ा व शिवपाल सिंह यादव के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। युवाओ में पूर्वमंत्री आबिद रज़ा व शिवपाल सिंह यादव के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।


नमाज के बाद पूर्वमंत्री आबिद रज़ा व शिवपाल सिंह यादव सबसे पहले दारुल उलूम शाह ए विलायल के सरबराये आला हज़रत मौलाना अब्दुल रसूल कादरी साहब से मिलने मदरसा पहुंचे वहां पहुंच कर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा व लोक सभा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने हज़रत मौलाना अब्दुल रसूल कादरी साहब से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी ।


 इसके बाद पूर्वमंत्री आबिद रज़ा व लोक सभा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने ज़िला काज़ी हज़रत अतीफ मिंया कादरी से मिलने उनके आवास पहुँचे ।


और वहां पहुँच कर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा व लोक सभा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने हज़रत अतीफ मिंया क़ादरी साहब से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

इस अबसर पर सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव,अफसर अली खान, पप्पन पीरजी, क़ौसर अली खान, फरहत सिद्दिकी, स्वाले चौधरी, डॉ मुशफ्फ़े, डॉ आशू, नदीम साबिर, राहत चौधरी, हर्षित यादव,फैसल खान , नीशू,सदाकत , जहांगीर आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close