गांव में पसरी गंदगी के विरोध में प्रदर्शन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गांव में पसरी गंदगी के विरोध में प्रदर्शन

Thursday, April 11, 2024 | April 11, 2024 Last Updated 2024-04-11T15:06:44Z
    Share

गांव में पसरी गंदगी के विरोध में प्रदर्शन

असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव खैरपुर के लोगों ने गांव में पसरी गंदगी के विरोध में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ईद के मौके पर भी गांव में साफ-सफाई नहीं हो सकी। गांव में गंदगी फैली है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है

गांव के निवासी वाजिद कलाम ने कहा कि ईद के मौके पर उनकी गली में कीचड़ फैली हुई है। सफाई कर्मी को फोन किया लेकिन उनका फोन बंद है।


 अधिकारियों से भी शिकायत की है लेकिन साफ-सफाई नहीं हो सकी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी मनमानी करता है और सफाई करने काफी दिन बाद आता है।


 इस कारण गांव में गंदगी का अंबार लगा है। ईदगाह से लेकर मस्जिद के आसपास में भी गंदगी फैली हुई है। गांव में साफ-सफाई कराए जाने की मांग की है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close