बिना अनुमति बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगा रहे युवकों को पुलिस ने रोका
संवाददाता मुस्कान अंसारी
रामपुर। स्वार कोतवाली क्षेत्र के चुन्नावाला गांव स्थित आंबेडकर पार्क में बिना अनुमति बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगा रहे युवकों को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस द्वारा अनुमति लेने की बात समझाए जाने पर ग्रामीण मान गए और और फिर मूर्ति हटा ली।
कोतवाली क्षेत्र के चुन्नावाला गांव में आंबेडकर पार्क है। एक वर्ग के लोगों ने आंबेडकर जयंती से पूर्व यहां बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाने की योजना बनाई।
शुक्रवार को उन्होंने पार्क में मूर्ति स्थापित करना शुरू किया। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ कोतवाल संदीप त्यागी पहुंच गए।