सम्भल।
सम्भल में तैयार होने वाली सेवइयां इस ईद पर दूसरे शहरों तक मांग,रमजान से पहले ही तैयारियां शुरू।
सम्भल में तैयार होने वाली सेवइयां इस ईद पर दूसरे शहरों तक मांग में बनी हुई हैं। मांग के चलते ही रमजान से पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं।
जिससे दूसरे शहरों में महक जल्दी पहुंचाई जा सके। बड़े पैमाने पर सेवइयां तैयार हो रही हैं।
रमजान शुरू होते ही इसे बनाने का काम शुरू हो गया था। फैक्टरी स्वामी का कहना है
कि दूर-दराज के ऑर्डर मिले हैं। इन्हें पूरा कर रहे हैं। आर्य समाज रोड पर मोहल्ला खग्गू सराय में शान वारिस सेवइयां की फैक्टरी चलाते हैं। इनमें मेंदा से सेवइयां बन रही हैं। शान वारिस ने बताया कि अलीगढ़,
बदायूं, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद और बरेली से सेवइयां के ऑर्डर मिले हैं।
ईद से डेढ़ माह पहले ही इसका निर्माण शुरू करा दिया था। हर दिन करीब पांच क्विंटल मेंदा की सेवइयां बन रही हैं। शान वारिस ने बताया कि ईद में कुछ समय है।