स्व0 बी एन सिंह जी की 25 वी पुण्य स्मृति 18 में 2024 दिन शनिवार को मनाई जाएगी
रामपुर। आज दिनांक 17 मई2024 को परिषद की एक आपातकालीन बैठक कृषि भवन रामपुर के परिसर में 4:20 से शाम 5:35 बजे तक आयोजित की गई।
बैठक में कर्मचारियों के मसीहा स्व0 बी एन सिंह जी की 25 वी पुण्य स्मृति तिथि 18 मई2024 दिन शनिवार को मनाए जाने पर विचार किया गया।
बैठक में अनेक विद्वानों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए गए जिसमें कार्यक्रम आयोजन हेतु डायमंड रोड स्थित प्रांतीय निर्माण खंड रामपुर के संघर्ष सदन रामपुर में समय अपराह्न 3:00 बजे से मनाने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में सभी घटक दलों के अध्यक्ष मंत्रियों सहित पदाधिकारी गणों से अपने सदस्य सहित उपस्थित रहने की सादर अपील की गई है
तथा समय व कार्यक्रम के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए सभी से अपना सहयोग प्रदान करने हेतु अपेक्षा गई है। आज की आपातकालीन बैठक में परवेज अहमद खान,
संरक्षक नरेंद्र पाल सिंह, संरक्षक रविंद्र सिंह पाल, अध्यक्ष संघर्ष समिति रामपुर वरीष्ठ उपाध्यक्ष मुराद खान, कोषाध्यक्ष विश्व बंधु ऑडिटर वेद प्रकाश गंगवार, संगठन मंत्री दिलशाद अली पाशा, प्रचार मंत्री टीटू कश्यप,
इंद्र सिंह, प्रांतीय निर्माण खंड के इंजीनियर इंदर सिंह जी, कार्यालय सचिव इंदल सिंह और दिनेश कुमार सिंह इत्यादि ने भाग लिया है।