सट्टा बाजार का खेल तमाशों का खेल नास्तानाबूद
एटा : सट्टे की खाईबाड़ी करते 5 अभियुक्त 8255 रूपये सहित गिरफ्तार
थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, 05 अभियुक्त सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार, सट्टा पर्ची, पेन, टार्च, तथा 8255 रुपये नगद बरामद
अपराध की दुनिया में पैर पसारे अवैध धंधा करने वालों को कानून के हंटर ने लिया अपने आगोश में अवैध धंधा में संलिप्तो की अब खैर नही है, अवैध धंधा करने वाले तड़ी पार हो जाए वर्ना लोहे की सलाखों के पीछे कोठरी में भेजने का कार्य शुरू हो गया है
जुआ खेलने वाले अवैध धंधा खोरो को जड़ से थाना जलेसर के क्षेत्र से पूर्ण रूप प्रति वंदित कर दिखाने का जज्बा तेज तर्रार पुलिस मुखिया एटा के वस का था, जो करके दिखाया है, कानून के हंटर से कोई नही बचेगा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध नियन्त्रण एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में तथा विक्रांत द्विवेदी
क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 21.05.2024 की रात्रि में समय करीब 22.40 बजे रामलीला ग्राउण्ड, शिकोहाबाद रोड के किनारे से 05 व्यक्तियों को सट्टे की खाईबाडी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तगण के कब्जे से सट्टा पर्चा, टार्च, तथा 8255 रुपये नगद बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 223/2024 धारा 13 जी एक्ट (सट्टा) पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता– 1. रामसनेही उर्फ चीना पुत्र देशराज नि0 जाटवपुरा थाना कोत0 नगर एटा 2. राजकपूर पुत्र गंगाप्रसाद नि0 गढवाला थाना पिलुआ एटा 3. लालसिह पुत्र धर्म सिह नि0 शिवसिहपुर थाना कोत0 नगर एटा 4. मनोज पुत्र महावीर सिंह नि0 शिवसिंहपुर थाना कोत0 नगर एटा 5. करुआ उर्फ करु उर्फ योगेन्द्र पुत्र राजवीर सिह नि0 शान्ति नगर थाना कोत0 नगर एटा