सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में एक बार फिर रामपुर जिले में बेटियों ने बाजी मारी
जिले का 10वीं कक्षा का 92.04 प्रतिशत और 12वीं का रिजल्ट 83.67 प्रतिशत रहा। 10वीं में 94 प्रतिशत और 12वीं में 89.27 प्रतिशत बेटियों ने सफलता हासिल की है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। रामपुर में सीबीएसई 10वीं कक्षा का 92.04 प्रतिशत और 12वीं का रिजल्ट 83.67 प्रतिशत रहा। 10वीं में 94 प्रतिशत और 12वीं में 89.27 प्रतिशत बेटियों ने सफलता हासिल की है।
वहीं 10वीं में 90.42 प्रतिशत और 12वीं में 76.72 प्रतिशत बेटे उत्तीर्ण हुए हैं। सीबीएसई ने सोमवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 92.04 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
इस परीक्षा में कुल 3949 बच्चे पंजीकृत हुए थे, जिसमें 3931 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इस परीक्षा में 3618 परीक्षार्थी पास हो गए। कुल 92.04 प्रतिशत बच्चे इस परीक्षा में पास हुए हैं। 10वीं में 94.08 प्रतिशत लड़कियों ने जबकि लड़कों का पास का प्रतिशत 90.42 फीसदी रहा। इसी तरह 12वीं में 83.67 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।
इस परीक्षा में 89.27 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं, जबकि 76.72 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। 10वीं में रामपुर जिले में डीएमए की महक ने 494 अंक के साथ 98.8 प्रतिशत के साथ रीजन में चौथा व जिले में दूसरा स्थान हासिल किया।
होली चाइल्ड स्कूल बिलासपुर की श्रुति खुराना ने 12वीं में 492 अंक पाकर 98.4 प्रतिशत के साथ जिले में पहला और रीजन में तीसरा स्थान हासिल किया है।
डीएमए के 89 बच्चों ने पाए 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक
रामपुर। दयावती मोदी अकादमी के आदविक रस्तोगी ने 12वीं के रिजल्ट में 98 प्रतिशत अंक के साथ रीजन में पांचवां और जिले में दूसरे स्थान के साथ विद्यालय टॉप किया है। वहीं 10वीं की महक ने 98.8 प्रतिशत अंक के साथ रीजन में चौथा और जिले में दूसरे स्थान के साथ विद्यालय टॉपर रही।
विद्यालय के कुल 89 बच्चों ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए है। जिसमें इंटर के 26 और दसवीं के 63 बच्चे हैं। 12वीं के रिजल्ट में हर्षिता पाल ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान और जपलीन कौर ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
इसके अलावा झांझर जिंदल ने 96.4 प्रतिशत, मनन वार्ष्णेय ने 96.2 प्रतिशत, तान्या गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत, सुयश अग्रवाल ने 95.6 प्रतिशत, चित्रांश कथूरिया ने 95.4 प्रतिशत, वैभव चौहान ने 95.2 प्रतिशत, आदित्य राज और तमन्ना कथूरिया ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए।
वहीं दसवीं में महक के अलावा शारोन अग्रवाल 98, आद्या गुप्ता, मुनीजा खान और अक्ष सक्सेना 97.40, अंशिका पटेल 96.60, भाग्य भटनागर 96.40, कार्तिक कुमार और तनुश्री अग्रवाल 96.20, उत्कर्ष सिंह रावत 96, उत्कर्ष कुमार और फिजा बी 95.80 प्रतिशत अंक हासिल किए।
सैयद इबाद अली और अदील नाजिश 95.60, सिद्धि अग्रवाल, टिया गुप्ता, सत्यम कुमार, अभिनव गुप्ता 95.20, सार्थक, पीयुष चौधरी 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। प्रधानाचार्य सुमन तोमर ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएंं दीं।
आरपीएस के 10वीं में नजीहा व 12वीं में फिजा ने किया टॉप
रामपुर पब्लिक स्कूल में 10वीं में नजीहा, जबकि 12वीं में फिजा आजमी ने स्कूल टॉप किया है। घोषित परिणाम के अनुसार रामपुर पब्लिक स्कूल की कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं में नजीहा अकील 93.2 फीसदी ,रमशा 92.6 फीसदी मोहम्मद फैज 91.4 फीसदी, फायजा 90.4 फीसदी, अरसलान खान 88.8 फीसदी अंक लाकर टॉप किया।