मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश में 17 मई से लेकर 21 मई तक गर्म हवाएं चलेंगी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश में 17 मई से लेकर 21 मई तक गर्म हवाएं चलेंगी।

Friday, May 17, 2024 | May 17, 2024 Last Updated 2024-05-17T15:46:28Z
    Share
बदायूं 17 मई।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश में 17 मई से लेकर 21 मई तक गर्म हवाएं चलेंगी।



इन दिनों देश के कई इलाके भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। गुरुवार को बदायूं इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। बदायूं में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,


 जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को देश के कई स्थानों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से लेकर 46 डिग्री सेल्सियस तक रहा। खासकर के उत्तर प्रदेश,


 बिहार और मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 2-4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने इसमें बच्चों


, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधित चिंता पर जोर दिया गया है। चेतावनी में कहा गया है कि लंबे समय तक धूप में रहने वाले या भारी काम करने वाले लोगों में गर्मी से संबंधित बीमारियां बढ़ने की आशंका है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश में 17 मई से लेकर 21 मई तक गर्म हवाएं चलेंगी। वही लू (हीट वेव) चलने की चेतावनी जारी की गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close