इस्लामनगर में 18 मई से शुरू होने जा रहा उर्स,लगने लगी दुकानें

Notification

×

All labels

All Category

All labels

इस्लामनगर में 18 मई से शुरू होने जा रहा उर्स,लगने लगी दुकानें

Monday, May 13, 2024 | May 13, 2024 Last Updated 2024-05-13T14:15:02Z
    Share
इस्लामनगर में 18 मई से शुरू होने जा रहा उर्स,लगने लगी दुकानें
 12-05-2024  

         बताते चलें इस्लामनगर कस्बा के बिसौली रोड स्थित हजरत शाह सदरूद्दीन रहमातुल्ला अलैह की दरगाह पर 16 मई से शुरू होने जा रहे उर्स को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है।


 यह उर्स मेला 16 मई से शुरू होगा और 28 मई तक चलेगा। इसके साथ ही उर्स में 20 मई से 24 मई तक ऑल इंडिया दंगल होगा। जिसमें दिल्ली आगरा बरेली समेत कई बड़े शहरों से पहलवान इस दंगल मे कुस्ती लड़ने आते है।


 उर्स को लेकर मेले में सैकड़ों की संख्या में दुकानदार अपनी दुकान लेकर पहुंचने लगे हैं। नगर के बिसौली रोड स्थित हजरत शाह सदरूद्दीन रहमातुल्ला अलैह की काफी पुरानी दरगाह है।

यहां हर साल उर्स के मौके पर विशाल मेला लगता है। उर्स मेला देखने नगर व देहात क्षेत्र से काफी संख्या में लोग आते है। उर्स इंतजामिया कमेटी ने बताया कि इस उर्स में प्रदेश भर से कुस्ती पहलवान व सर्कस,झूला, कब्बाल आते है। हजारों जायरीन माथा टेकने आते हैं।


उर्स मेले को लेकर दरगाह के आस पास साफ सफाई का काम चल रहा है। इसमें सैकड़ों की संख्या में बाहर से आकर लोग अपनी दुकानें लगते हैं।


 इस बार उर्स शुरु होने की तारीख लोगों को पता चलते ही पिछले कई दिनों से काफी संख्या में दुकानदार सामान लेकर पहुंच गए हैं। मजार के आसपास दुकानें लगने लगी है। कई खेल तमाशे भी लगने लगे हैं।


इस मौके पर मेला इंचार्ज गफ्फार सिद्दीकी,असलम भाई,वाहिद सिद्दीकी,साहिद खान,राशिद कुरेशी,डॉक्टर अफरोज,महबूब खान,गुड्डू सैफी,असलम मालिक,

नईम शास्त्री,फिरोज,दंगल इंचार्ज शाहिद पहलवान,खलील सैफी समेत आदि लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close