हेरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने 98 प्रतिशत अंक इंटरमीडिएट परीक्षा में हासिल कर नाम रोशन किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हेरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने 98 प्रतिशत अंक इंटरमीडिएट परीक्षा में हासिल कर नाम रोशन किया

Monday, May 13, 2024 | May 13, 2024 Last Updated 2024-05-13T14:30:07Z
    Share
हेरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने 98 प्रतिशत अंक इंटरमीडिएट परीक्षा में हासिल कर नाम रोशन किया
----------------------------------------------
*संवाददाता* शब्बन मियां आज़र 
----------------------------------------------
*मिलक*- मिलक क्षेत्र के सुप्रसिद्ध विद्यालय सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट के रिजल्ट में हेरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। ज्ञात हो कि आज आए


सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट में नगर मिलक क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध विद्यालय हेरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने बोर्ड की इस परीक्षा में अधिकतम 96% अंक हासिल कर क्षेत्र एवं विद्यालय का गौरव बढ़ाते हुए नाम रोशन किया।

 सीबीएसई बोर्ड की इस परीक्षा में हेरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी मान्यता प्राप्त विद्यालय के कई छात्र एवं छात्राओं ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में 98% अंक भी हासिल किये।


और अंक हासिल कर माता-पिता क्षेत्र एवं अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाते हुए गौरांवित किया। खुशी एवं प्रशंसा के इस शुभ अवसर पर आज विद्यालय की प्रधानाचार्या

द्वारा प्रतिभाशाली छात्र एवं छात्राओं को विद्यालय परिसर में मिष्ठान वितरण कर पूर्ण हर्षोल्लास के साथ सम्मानित किया। कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार पांडे ने बताया कि सत्र 2023- 24 इंटरमीडिएट


के 120 तथा हाई स्कूल के 153 विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दी थी। उक्त परीक्षा में विद्यालय की परीक्षा उत्तीर्ण स्थिति 100% रही। इसी कारण आज बड़े हर्षोल्लास के साथ विद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार पांडे ने

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक और शिक्षिकाओं की कोटि-कोटि सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। वहीं परीक्षा उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं के अभिभावकों ने खुशी का इजहार ज़ाहिर करते हुए विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएं दी तथा बताया कि विद्यालय प्रबंधन हमारे बच्चों के

 सर्वांगीण विकास हेतु तत्पर है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या रीना दुबे ने अपने कुशल नेतृत्व के आधार पर परीक्षा उत्तीर्ण समस्त छात्र एवं छात्राओं को तथा प्रतिभाशाली छात्र एवं छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन


और शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए हृदय से बधाई प्रस्तुत की मिष्ठान वितरण किया और सम्मानित किया और सभी का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close