टॉफी गले में अटकने से 4 वर्षीय मासूम की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

टॉफी गले में अटकने से 4 वर्षीय मासूम की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thursday, May 16, 2024 | May 16, 2024 Last Updated 2024-05-16T11:49:03Z
    Share
टॉफी गले में अटकने से 4 वर्षीय मासूम की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संवाददाता- सुधीर कुमार शर्मा, रामपुर

रामपुर। दुकान से टॉफी लाकर खाने से मासूम के गले में टॉफी अटक गई। टाॅफी गले में अटकने से मासूम की हालत बिगड़ गई। परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो तुरंत


 परिजन मासूम को सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

आपको बता दे शाहबाद के जिलेदारान मोहल्ला निवासी इकबाल खान का 4 वर्षीय बेटा हमजा आज गुरुवार सुबह परचून की दुकान से टॉफी लेने के लिए गया था। टॉफी खाते समय उसके गले में टॉफी अटक गई।


 टॉफी गले में अटकने से उसका दम घुटने लगा। जिससे मासूम की हालत बिगड़ने लगी। बच्चे की हालत बिगड़ती देख लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। 


परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहरा मच गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close