सम्भल
उड़नदस्ता की टीमों ने 8.80 लाख रुपये किए जब्त।
जनपद सम्भल में।
उड़नदस्ता की टीम ने चेकिंग के दौरान कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी बाईपास पर एक कार से 8.10 लाख रुपये बरामद किए हैं।
कार चालक ने अपनी पहचान हयातनगर थाना क्षेत्र के हसनपुर मुंजब्ता निवासी मोरध्वज के रूप में कराई। कार से बरामद हुए 8.10 लाख रुपये का कोई सबूत मौके पर नहीं दिखा सका। कार चालक ने बताया
कि वह आलू मंडी में बेचकर लौट रहा है। टीम ने दस्तावेज मांग लेकिन वह मौके पर नहीं दिखा सके। टीम ने कैश जब्त करने की जानकारी एसडीएम को दी। साथ ही कैश को जिला कोषागार में जमा कर दिया गया है।
वहीं दूसरी कार्रवाई के दौरान उड़नदस्ते की टीम ने चंदौसी रोड पर बाईपास के नजदीक की है। टाटा मैजिक में चेकिंग के दौरान 70 हजार रुपये बरामद हुए।