मतदाताओं की सुगमता हेतु बनाया गया ‘माय बूथ बदायूँ’ एप

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मतदाताओं की सुगमता हेतु बनाया गया ‘माय बूथ बदायूँ’ एप

Wednesday, May 1, 2024 | May 01, 2024 Last Updated 2024-05-01T08:07:10Z
    Share
मतदाताओं की सुगमता हेतु बनाया गया ‘माय बूथ बदायूँ’ एप

बदायूँ: 01 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के परिपेक्ष्य में जनसामान्य को अवगत कराते हुए बताया

 कि मतदाताओं की सुगमता के लिए मतदान दिवस 07 मई 2024 को प्रातः 07ः00 बजे से सांय 06ः00 बजे तक अपने बूथ की लोकेशन, बूथ पर लगने वाली कतार आदि की स्थिति का आंकलन करने हेतु ‘माय बूथ बदायूँ’ एप बनाया गया है।



उन्होंने बताया कि इस एप से जनपद के मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी भी होगी। जिसको मोबाइल पर लिंक https://www.mybooth.co.in/app-install/बुढ़ऊन


 से या क्यूआर कोड के माध्यम से डाउनलोड कर प्रयोग में ला सकते है। यह लिंक व क्यू आर कोड जनपद की वेवसाइट budaun.nic.in पर भी उपलब्ध है।


उन्होंने सभी से अपील की कि ‘माय बूथ बदायूँ’ एप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड अवश्य करें और दूसरो को भी करवाएं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close