बिल्सी मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई – चालीस घायल
May 27, 2024
बदायूं जिले के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में आज दोपहर बदायूं बिल्सी मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
ट्रैक्टर ट्राली में सवार करीब चालीस लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को बदायूं मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयपुर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर बदायूं की छोटे बड़े