उझानी भदरौल रोड पर बाईक सवारों को अज्ञात वाहन ने रोंदा दो की मौत एक गंभीर
बहन की शादी के कार्ड बांटने आऐ थे।उझानी बदायूं 4 मई 2024। उझानी भदरौल रोड पर आज गांव मिहीलाल नगला कू समीप एक बाईक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।
जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही गंभीर घायल को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। जानकारी के अनुसार उसहैत थाने के गांव सूर्य नगला निवासी
राजकुमार पाली 24 पुत्र सुरेश पाली अपनी बहन किताब श्री की 10 मई को बसोमा गांव के विकास से होने वाली शादी के कार्ड बांटने अपने पड़ोसी दोस्त अंजेश पुत्र रामविलास के साथ भदरौल रिश्तेदारों के कार्ड देने गया।
वापस आते वक्त गांव मिहीलाल नगला के पास बाईक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसमें अंजेश सहित एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भयावह था कि बसौमा से आने वाले रिश्तेदार भी एक मृत युवक को पहचान नहीं पाऐ। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।