तारों की हालत जर्जर आये दिन होते है फाल्ट।
सहसवान मैन बाजार विल्सन गंज से चौधरी मोहल्ले की विद्युत सप्लाई के तार मोम की तरह टपक टपक कर गिरते रहते है
बिजली विभाग नहीं लेता सुध अभी शहर मे कई जगह नई लाइन डाली गयी है लेकिन मैन बाजार की लाइन जिसकी बहुत बुरी हालत है उसे नहीं बदला गया है लगता है
विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इन्तिज़ार कर रहा है पूरी पूरी रात इस गर्मी मे लोग जाग जाग के काट रहे है अगर दूसरी तरफ देखें तो विद्युत कनेक्शन उपभोक्ता तो नियमोंनुसार विद्युत सप्लाई इस्तेमाल करते हैं
लेकिन रात्रि एवं शाम होते ही अवैध कनेक्शन वाले लोगों द्वारा कटिया डालकर विद्युत सप्लाई अपने घरों में सुचारु कर लेते हैं जिससे वह अपने घरों के एसी कूलर पंखे आदि चलते हैं
जिससे तारों पर अत्यधिक लोड वड जाने के कारण विद्युत सप्लाई तारों मैं झोंल आ जाने से तार टूट कर जमीन पर गिर जाते हैं जिससे बड़ा हादसा होने का डर लोगों को सताता रहता है।