हाइवे पर कुत्ते से टकराई बाइक,अनुसेवक घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हाइवे पर कुत्ते से टकराई बाइक,अनुसेवक घायल

Saturday, May 4, 2024 | May 04, 2024 Last Updated 2024-05-05T05:28:55Z
    Share
हाइवे पर कुत्ते से टकराई बाइक,अनुसेवक घायल

 बिल्सी रोड बदायूं हाइवे पर स्थित गांव बरामय खेड़ा के निकट एक बाइक सड़क पार कर रहे एक कुत्ते से टकरा गई। जिससे बाइक सवार तहसील में तैनात अनुसेवक घायल हो गया।


 जिनका उपचार नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी कॉलोनी निवासी सतीश चंद्र शर्मा तहसील में अनुसेवक के पद पर तैनात है।

 निर्वाचन में लगी जिला मुख्यालय पर ड्यूटी करके वापस अपनी बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाइवे पर गांव बरामय खेड़ा के निकट पंहुची। तभी सड़क पर अचानक से एक कुत्ता निकल पड़ा।

 जिससे उनकी बाइक टकरा कर फिसल गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पंहुचे लोगों ने उन्हे बिल्सी घर के लिए भेजा।

जिसके बाद परिवार के लोगों ने एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close