कल कछला गंगा में डूबे पीयूष के शव को पीएसी व एनडीआरएफ के जवानों ने बरामद किया। 15 मई 2024 कल गंगा स्नान करते वक्त कासगंज के धर्मेन्द्र सिंह के पुत्र पीयूष 13 वर्ष के शव को आज पीएसी
व एनडीआरएफ के जवानों ने घाट से 8 किलोमीटर दूर से खोज निकाला। इकलौते बेटे का शव देखते ही घाट पर कोहराम मच गया। पुलिस ने पीयूष के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
ज्ञात रहे कि कल कासगंज के धर्मेन्द्र सिंह पड़ोसी मूलचंद के साथ सपरिवार गंगा स्नान को आऐ थे। गंगा स्नान करते समय उनकी दोनों बेटियां रिया व सिया एवम् मूलचंद की बेटी पायल गहरे पानी में जाने पर गोताखोरों द्वारा बचा ली गई।
वही पीयूष 13 वर्ष गहरे पानी में वह गया कल काफी खोजबीन की मगर नहीं मिला। परिजनों ने कल शाम कछला पुल पर जाम लगा दिया।
एसडीएम व सीओ शक्ति सिंह ने आज पीएसी व एनडीआरएफ के गोताखोर बुलाकर शव को तलाश कराया। तो पीयूष का शव नानाखेड़ा गांव की तरफ 8 किलोमीटर दूर मिला।