तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रहे टेंपो को मारी टक्कर
रामपुर। रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर एक पिकअप व टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए टेंपो चालक को जिला अस्पताल भिजवाया।
आपको बता दें कि आज बुधवार को लगभग 1:00 बजे के समय जनपद के सिविल लाइंस
थाना क्षेत्र की अंतर्गत पसियापुर गांव निवासी विजय पुत्र राजू रामपुर से 12 वोल्ट की बैटरी अपनी टेंपो में रखकर रामपुर से शंकरपुर के लिए लेकर आ रहा था।
नेशनल हाईवे पर आईटीडीएल फैक्ट्री के पास शंकरपुर जाने के लिए उसने दिशा बदली। ठीक उसी समय जनपद के बादली टांडा निवासी सज्जाद पुत्र हबीब अहमद
पिकअप से बरेली की ओर से आ रहा था। भण्डपुरा की घटी पर दोनों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक विजय गंभीर रूप से घायल हो गया।