मतदाता जागरुकता महोत्सव के भव्य आयोजन में बदायूं के जनमानस ने लिया संकल्प, हम सब मिल के करेंगे शत प्रतिशत मतदान, सांस्कृतिक कलाकारों,
कवियों, शायरों ने अपनी विधाओं से दिलाया संकल्प, व्यवसायी, समाजसेवियों सहित प्रेक्षक गणों ने 7 मई को मतदान बढाने का किया आह्वाहन, दीपदान ने रौशन हुआ बदायूं क्लब प्रांगण
बदायूं 5 मई 2024। जनपद बदायूं में आगामी दिनांक 7 मई 2024 को होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु मतदाता की जागरुकता के लिए कल शाम क्लब
प्रांगण में स्वीप के अन्तर्गत भव्य मतदाता जागरुकता महोत्सव का आयोजन भव्यता के आयोजित किया गया। खचाखच भरे पाण्डाल में चुनाव प्रेक्षक के. के. सुदामा राव,
पुलिस प्रेक्षक डॉ. प्रियंका नारवरे एवं व्यय प्रेक्षक कुमारन ने कलाकारों, कवियों, शायरों, शिक्षकों, व्यवसायी, छात्र/छात्राओं, एवं सामाजिक स्वंयसेवियों के साथ मिल शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया।
चुनाव प्रेक्षकों द्वारा मुख्य द्वार पर फीता काटकर महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। सभी प्रेक्षकों का जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।