प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका पहुंची कोतवाली, पुलिस से लगाई गुहार
संवाददाता- सुधीर कुमार शर्मा
रामपुर। प्रेम-प्रसंग के एक साल बाद प्रेमी को शादी से इनकार करना भारी पड़ गया। प्रेमी के साथ शादी पर अड़ी युवती कोतवाली पहुंची। पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई ।
मामला जनपद के मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का कहना है
कि उसके पड़ोस में जिला बरेली के थाना शेरगढ़ का एक परिवार रहता है। उनके घर पर गांव के रहने वाले एक युवक का आना-जाना था। उसके बाद युवक और युवती में धीरे-धीरे करके नजदीकियां बढ़ती चली गईं। उसके बाद दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया।
सोमवार को युवती का प्रेमी शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जब उसने शादी करने की जिद की तो मंगलवार को प्रेमी उसे मिलक बाइपास पर छोड़कर