कृषि उत्पादन मंडी मे डीएम का आदेश ठेंगे पर, किसान विश्रामगृह बदहाल भाकियू की आंदोलन की चेतावनी।
BadaunMay 13, 2024
किसान कहां से लाऐ सरकारी सेन्टरों पर गेहूं, ना पानी, रूकने के स्थान पर गंदगी का अंबार।
उझानी बदायूं 13 मई 2024। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नगर के कृषि उत्पादन मंडी समिति में किसान विश्रामगृह की हालत दयनीय है ,
गेट पर ताला लटका हुआ हे,गंदगी का अंबार, शोचालय की टूटी किबाड़ व पीने के पानी का तो अतापता ही नहीं। बाहर आवारा गोवंशो का झुंड यही है विश्रामगृह की पहचान।
आज भाकियू चढूनी के महासचिव सत्यवीर सिंह व आसिम उमर गेंहू लेकर मंडी पहुंचे तो किसान विश्रामगृह की हालत देख बिफर पड़े।