बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया हुई शुरू।
सम्भल बार एसोसिएशन संभल की वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को अध्यक्ष व अन्य पदों के लि
नामांकन कराया गया। यह नामांकन पत्र बुधवार को भी दाखिल किए जाएंगे। यह प्रक्रिया एल्डर्स कमेटी की निगरानी में पूरी कराई जानी है।
मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद रियाज और वसी हसन ने नांमाकन पत्र दाखिल किया।
इनके अलावा सचिव पद के लिए डा. अमित कुमार उठवाल, चंद्रप्रकाश, कोषाध्यक्ष पद के लिए अली सादिक, नीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद जफर, कौशल त्यागी ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।