उझानी- कछला रोड के दुकानदार नाली से निकली बदबूदार कीचड से उठती दुर्गन्ध सूंघने को मजबूर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उझानी- कछला रोड के दुकानदार नाली से निकली बदबूदार कीचड से उठती दुर्गन्ध सूंघने को मजबूर

Tuesday, May 14, 2024 | May 14, 2024 Last Updated 2024-05-14T15:09:41Z
    Share
उझानी- कछला रोड के दुकानदार नाली से निकली बदबूदार कीचड से उठती दुर्गन्ध सूंघने को मजबूर

 उझानी बदायूं 14 मई 2024‌। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों की हठधर्मिता का जीता-जागता सबूत देखना है तो कछला रोड पर देखने को मिल जाऐगा।


 नाले ओर नालियों की सफाई के बाद उससे निकली बदबूदार कीचड़ को दुकानों के आगे ही निकाल कर छोड दिया जाता है। दो दिन बाद उस कीचड़ को उठाया जाता है।


आस-पास के दुकानदार ही क्या राहगीर भी इस भीषण गर्मी में कीचड़ से उठती दुर्गन्ध सूंघने को मजबूर हैं। दुकानदारों का कहना है कि अगर सफाई कर्मचारियों से कहों


 कि एक साईड कीचड़ निकाल दो पर वह दुकानों के सामने ही कीचड़ निकालते हैं। मजबूर दुकानदारों का कहना है कि या तो बदबू से बचने को दुकानें बंद करो।


या फिर मुंह पर कपडा डालकर बैठे रहो। ऐसे में ग्राहक भी नहीं आना चाहते। सभी ने नगर पालिका से मांग की है कि नाली सफाई के बाद कीचड को तुरंत ट्राली में भर लिया जाऐ


 तो वह अपना व्यवसाय सही तरीके से कर सकते हैं इस बाबत पूछने पर सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी का कहना है कि गर्मियों के चलते नालियों व नाले से सफाई के वास्ते कीचड़ तो निकलेगा ही।


 ओर दुकानों के सामने ही डाला जाऐगा। सभी कीचड़ को तुरंत उठाया भी जा रहा है,जो ज्यादा गीला है उसे कल उठा लिया जाऐगा , किसी दुकानदार को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close