लापता हुए किशोर का नहीं चल सका पता।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लापता हुए किशोर का नहीं चल सका पता।

Friday, May 17, 2024 | May 17, 2024 Last Updated 2024-05-17T10:13:52Z
    Share
लापता हुए किशोर का नहीं चल सका पता।

सहसवान (बदायूं) लापता हुए किशोर का कोई नहीं चल सका पता स्वजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल बता दें ग्राम नसीरपुर टप्पा मलसाई अमित, पुत्र नेम सिंह,


ने बताया बृहस्पतिवार की सुबह अपने ही गांव के महिपाल, पुत्र थान सिंह, सतपाल, पुत्र राजेश, शिवजी, पुत्र गिरीश पाल, दोस्तों के साथ गंगा नहाने के लिए घर पर कहकर गया था देर शाम बीत जाने के बाद वह घर पर नहीं पहुंचा

स्वजनों ने मालूमात किया तो पता चला जिन लोगों के साथ अमित गंगा नहाने के लिए गया था। वह लोग सब घर पर आ गए। लेकिन अमित घर पर नहीं पहुंचा तब स्वजनों ने उन लोगों से मालूमात किया तो उन्होंने बताया


की अमित रास्ते से ही वापस हो गया था। वह हमारे साथ गंगा नहाने के लिए नहीं गया। जिसको लेकर स्वजनों ने किशोर को काफी जगह पर ढूंढने का प्रयास किया


लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका जिसको लेकर स्वजनों को चिंता सताने लगी है। जिसको लेकर स्वजनों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close