धान की नर्सरी अभी न डाले किसान, हो सकता है नुकसान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

धान की नर्सरी अभी न डाले किसान, हो सकता है नुकसान

Saturday, May 25, 2024 | May 25, 2024 Last Updated 2024-05-25T13:51:35Z
    Share
धान की नर्सरी अभी न डाले किसान, हो सकता है नुकसान

बदायूँ: 25 मई। जनपद के कृषक भाईयों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में तापमान लगभग 45 से 46 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।


 तेज धूप के चलते इस समय गर्मी बढी है। ऐसे में कुछ किसान धान की नर्सरी (पौध) लगाने की तैयारी भी कर रहे हैं, जबकि कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह समय धान की नर्सरी के लिए अनुकूल नहीं है।
अत्यधिक गर्मी के कारण धान के बीजों का अंकुरण और विकास प्रभावित हो जाता है। वर्तमान समय धान की पौध के लिए उपयुक्त नहीं है।


धान की पौध डालने के लिए दिन में 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा रात के दौरान 15 से 22 डिग्री सेल्सियम तापमान होना चाहिए ताकि धान के बीजों के अंकुरण के लिए नमी और उचित तापमान मिल सके।


वर्तमान किसान भाई खेतों की गहरी जुताई करके छोड दें, जिससे भूमि के अन्दर रोग फैलाने वाले फफूंद, जीवाणु तथा हानिकारक कीट के अंडे, प्यूपा,


लार्वा सहित हानिकारक खरपतवारों के बीज नष्ट हो जाएगें। भूमि में वायु संचार बढने से जल धारण क्षमता भी बढ़ेंगी।
------
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close