सरकार की छवि को धूमिल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं कुछ अधिकारी : शंखधार
रामपुर (मिलक)। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तहसील मिलक में सरकारी कार्यों को करने में अहम भूमिका निभाने वाले अवैध निजी,
प्राईवेट कर्मचारियों को हटाए जाने के अनुरोध किया है। आदेश शंखधार ने बताया कि पूर्व में भी भारतीय किसान संघ द्वारा अवगत कराया गया है कि तहसील परिसर एवं तहसील मिलक क्षेत्र में आने वाले सभी विभागों के सरकारी कार्यालयों को निजी,
प्राईवेट कर्मचारियों के चंगुल से मुक्त कराया जाए लेकिन हक़ीक़त में अभी तक ऐसा नहीं हो पा रहा है। यह तो अवश्य ही हुआ है कि सामने न बैठकर चोरी चुपके किसी अन्य स्थान पर बैठकर निजी,
प्राईवेट कर्मचारी निरंतर सरकारी कार्य कर रहे हैं। तथा विशेष तौर पर इनके द्वारा ही हमारे भोले भाले किसानों को अपना शिकार बनाया जाता है।
और उनसे अवैध वसूली की जाती है। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी निजी, प्राईवेट कर्मचारी सरकारी कार्यालय में बैठकर सरकारी कार्य नहीं करेगा।
लेकिन तहसील मिलक में इसका पालन नहीं किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को दो बार लिखित में तथा कई बार मौखिक तौर पर अवगत कराकर विनम्रता पूर्वक आग्रह किया गया है
कि तहसील मिलक में कोई भी निज़ी, प्राइवेट कर्मचारी से सरकारी कार्य न कराया जाए तथा उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश का पालन किया जाए। लेकिन भारतीय किसान संघ के आग्रह पर भी तहसील मिलक में नियमानुसार उचित कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है
तथा उत्तर प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जैसे कि कुछ निजी, प्राईवेट कर्मचारी जो कि हमारी निगाह में आए हैं
इनके नाम इस प्रकार से हैं। सुरेन्द्र कुमार, नरेश कुमार, विनोद उप्रेती, लवी, विवेक कुमार, रिजबान, लक्ष्मण, खुशी, कृष्ण पाल एवं देवेश कुमार इन सभी अवैध निजी,