चिल्लाती गर्मी में नहीं बदला तीन दिन पहले फुंका ट्रांसफार्मर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चिल्लाती गर्मी में नहीं बदला तीन दिन पहले फुंका ट्रांसफार्मर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

Saturday, May 25, 2024 | May 25, 2024 Last Updated 2024-05-26T03:18:21Z
    Share
चिल्लाती गर्मी में नहीं बदला तीन दिन पहले फुंका ट्रांसफार्मर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।


जनपद सम्भल के धनारी क्षेत्र के भिरावटी में तीन दिन पहले फुंका ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया है। चिल्लाती गर्मी से परेशान लोगों में बिजली विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। गुस्साए लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।

क्षेत्र के गांव भिरावटी में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर बुधवार को फुंक गया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली उपकेंद्र हिरौनी पर की। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।

 जिससे तीन दिन से 25 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को अजय यादव, मनोज कुमार,



वीरपाल, शेर सिंह, बसंत राम, साबुद्दीन, राजेश कुमार, राजू कुमार, अमरपाल, नन्हे, चंद्रपाल, मुरारी, रामपाल, रामनिवास, ताराचंद, सतीश चंद, मोती सिंह ,


 यूनिस, साबिर, शौकत अली आदि ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया तथा जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close