तीन नर्सिंग होम अवैध रूप से संचालित होने का मामला सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग सोया हुआ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तीन नर्सिंग होम अवैध रूप से संचालित होने का मामला सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग सोया हुआ

Wednesday, May 22, 2024 | May 22, 2024 Last Updated 2024-05-23T04:52:01Z
    Share
तीन नर्सिंग होम अवैध रूप से संचालित होने का मामला सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग सोया हुआ


बदायूं। वजीरगंज समेत जिले में तीन नर्सिंग होम अवैध रूप से संचालित होने का मामला सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग सोया हुआ है। जच्चा-बच्चा केंद्र वजीरगंज बिजली कर्मियों से मारपीट के बाद सुर्खियों में आया।



वहीं, सहसवान में नवजात को मृत बताकर कूड़ेदान में फेंकने का मामला सामने आया था। इसके साथ ही बिसौली में झोलाछाप ने नशे की हालत में गलत तरीके से हड्डी जोड़ दी थी। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कोई कठोर कदम नहीं उठाया है

यह मामले आए सामने, यह हुई कार्रवाई
केस 1-
अवैध जच्चा-बच्चा केंद्र की जांच तक नहीं
वजीरगंज। कस्बे की शिव धाम कॉलोनी में मंगलवार दोपहर चेकिंग के लिए पहुंची टीम में शामिल संविदा सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) को निजी अस्पताल की संचालक ने दरवाजा बंद करके पीट दिया और उसके साथ खींचतान कर दी। बाद में स्टाफ नर्सों से छेड़खानी करने का आरोप भी लगा दिया, जबकि बिजली कर्मचारियों का कहना है


कि निजी अस्पताल में घरेलू कनेक्शन लेकर बिजली का व्यवसायिक प्रयोग किया जा रहा था। मीटर के नजदीक केबल में एक कट भी मिला है। अस्पताल पर करीब 38 हजार रुपये का बकाया भी था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तो दूर अवैध अस्पताल को देखा तक नहीं है


केस 2-
जीवित बच्चे को मृत बता कूड़ेदान में फेंकने वाले अस्पताल का नाम आया
सहसवान। कस्बे के मोहल्ला मोहद्दीनपुर निवासी कुंवरपाल ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी माला देवी को एक निजी अस्पताल में बेटा पैदा हुआ था। यहां स्टाफ ने नवजात शिशु को मृत घोषित कर कूड़ेदान में डाल दिया।



 जबकि बच्चा जिंदा था। बच्चे का दूसरे अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस लापरवाही पर भी स्वास्थ्य विभाग मूक बधिर बना हुआ है। देर शाम तक कार्रवाई तो दूर, कोई अधिकारी इसकी जांच करने तक नहीं पहुंचा। इस मामले में पीड़ित ने दोबारा पुलिस को तहरीर दी है

केस 3-
गलत हड्डी जोड़ने वाले झोलाछाप पर अधिकारी हुए मौन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर निवासी महेश ने आरोप लगाया था कि हाथ टूटने पर झोलाछाप ने उनकी गलत हड्डी जोड़ दी थी। शिकायत पुलिस से भी, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी।


स्वास्थ्य विभाग ने भी झोलाछाप पर कोई कार्रवाई नहीं की है। यही कारण है कि जिले भर में एक हजार से अधिक झोलाछाप लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्हें पता है कि कार्रवाई क नाम पर केवल नोटिस ही मिलेगा।

वर्जन
जिले के नोडल अधिकारी और क्षेत्र के चिकित्साधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अभी कार्रवाई करने की आख्या नहीं मिली है। अगर कार्रवाई नहीं की गई है तो खुद मामले की जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
- डॉ. अब्दुल सलाम, सीएमओ
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close