शुक्रवार दोपहर स्नान करते समय एक ही परिवार के सात लोग बहे
*संवाददाता शहाना बी*
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में गंगा नदी के भकरी घाट पर शुक्रवार दोपहर स्नान करते समय एक ही परिवार के सात लोग बह गए। कड़ी मशक्कत के बाद छह लोगों को बचाया गया। 19 साल के महेश की नदी में डूबकर मौत हो गई।
मुबारकपुर निवासी कुंवरपाल का परिवार मनौती पूर्ण होने पर गंगा मइया को पहनावा करने भकरी घाट पहुंचा था। स्नान करते समय परिवार के सदस्य अंदर की चले गए। तेज बहाव की वजह से वह डूबने लगे।
चीख-पुकार मचने पर गांव के लोग नदी में उतरे। कुंवरपाल (40) पुत्र धनपाल, उनकी पत्नी सुनीता (40), गजेंद्र (20) पुत्र श्रीपाल, कुसुमलता (45) पत्नी सत्यपाल, अर्जुन (15) पुत्र रक्षपाल और रघुवर दयाल (65) को तो बचा लिया गया।
करीब एक घंटे तक तलाश के बाद जब महेश (19) को बाहर निकाला गया तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर उसहैत थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार को होनी थी गोद भराई की रस्म
पिछले दिनों महेश की शादी ग्राम चंगासी निवासी एक युवती से तय हुई थी।