सम्भल।
महिला ने आरोप लगाकर रुकवाई अपने देवर की शादी।
जनपद सम्भल के गुन्नौर बहजोई थाना क्षेत्र के एक युवक भाई की मौत के बाद परिवार की सहमति से बिना निकाह के अपनी भाभी के साथ रहने लगा। बुधवार को युवक की शादी थी,
जिसकी जानकारी मायके में रह रही महिला को मिली तो उसने गुन्नौर कोतवाली में आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शादी रुकवा दी।
बहजोई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत कोरोना काल में हो गई। पति की मौत के बाद ससुराल और मायके वालों की सहमति से महिला अपने देवर के साथ रहने लगी।
पहले पति से महिला के तीन बच्चे हैं। महिला ने बताया कि उसका पति छह दिन पहले उसे बहन की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसके घर छोड़ आया। आज उसे जानकारी मिली कि युवक दूसरी शादी कर रहा है।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बरात आयी थी। महिला तुरंत कोतवाली पहुंची और शादी रुकवाने की मांग की। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। यहां लड़की पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
महिला ने कोतवाली में ससुराल पक्ष और युवक पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही कहा कि दहेज के लिए उसका पति दूसरी शादी कर रहा है।