रामपुर और बरेली को जोड़ने वाली चार किलोमीटर लंबी पीडब्ल्यूडी की सड़क की हालत खराब
संवाददाता मुस्कान अंसारी
*रामपुर*। खजुरिया क्षेत्र में रामपुर और बरेली को जोड़ने वाली चार किलोमीटर लंबी पीडब्ल्यूडी की सड़क की हालत खराब है। लोगों का कहना है कि सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं, इसके कारण तमाम क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
आए दिन गड्ढों के चलते बाइक फिसलने से लोग घायल हो रहे हैं।लोगों का कहना है कि सड़क से रामपुर की तहसील बिलासपुर के गांव पिपलिया, गौंटिया, रसूलपुर, नरसुआ और बरेली के मोहम्मदपुर और ढकिया ठाकुरान गांव जुड़े हैं।
यह सड़क बरेली जिले की तहसील बहेड़ी व मीरगंज के कस्बा बहेड़ी शीशगढ़ हाईवे रोड पर जाकर जुड़ती है। इस सड़क पर गहरे गड्ढों की वजह से आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं।
सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे होने के कारण आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। प्रमोद कुमार, ग्राम महतोष, बिलासपुर
-
इंजन संभालने के लिए प्रतिदिन इसी टूटी हुई सड़क से आना-जाना पड़ता है, जिस कारण हमें आने जाने में दिक्कत होती है। लखविंदर सिंह, ग्राम पिपलिया विजयनगर, बिलासपुर
हम लोगों को बाइक से रोज रुद्रपुर में काम के लिए जाना पड़ता है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण बहुत परेशानी होती है। समीर खान, ग्राम मानपुर
मुझे प्रतिदिन इस टूटी हुई सड़क से ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर गुजरना पड़ता है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण हादसे का डर बना रहता है।
नरेशपाल मौर्य, किसान, मोहम्मदपुर
-