चाइनीज़ मांझा बनाने वाली फैक्ट्रियों पर लगे ताला- मौ० ज़फ़र

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चाइनीज़ मांझा बनाने वाली फैक्ट्रियों पर लगे ताला- मौ० ज़फ़र

Saturday, May 4, 2024 | May 04, 2024 Last Updated 2024-05-04T11:03:59Z
    Share
चाइनीज़ मांझा बनाने वाली फैक्ट्रियों पर लगे ताला- मौ० ज़फ़र

रामपुर। आज शनिवार दिनांक 4 मई 2024 को आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद ज़फ़र ने जिला अधिकारी को एक पत्र लिखा और पत्र में मांग करते हुए


जिला अधिकारी को अवगत कराया कि पूरे रामपुर के अंदर चाइनीज़ मांझे की वजह से रोज़ाना लोगों के नाक,कान,गले व शरीर के अंग कट जाते हैं।

साल भर में 100 से अधिक घटनाएं जिले भर में चाइनीज़ मांझे से हो जाती हैं। 

आप नेता मोहम्मद जफर ने कहा कि जिला प्रशासन को चाइनीस मांझा बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर

 आईपीसी की धारा 326,342,304,307 के तहत कानूनी कार्यवाही कर ताले लगाना चाहिए और उनके मालिकों को सलाखों के पिछे डालना चाहिए।

उन्होंने पत्र के द्वारा यह भी कहा कि पहाड़ी गेट फीडर की बिजली 2:00 बजे से 4:00 बजे तक बाधित रहती है जिसके कारण लगभग 40000 लोगों को पीने का पर्याप्त पानी नहीं



 मिल पा रहा है जब कभी आप नेता ज़फ़र बिजली घर फीडर पर शिकायत करते हैं वहां से सिर्फ एक ही जवाब मिलता है चाइनीस मांझे की वजह से बिजली के तारों में फाल्ट होता है जिसकी वजह से बिजली डिस्टर्ब होती है। 

आप नेता ने पतंगबाजी करने वाले लोगों से यह अपील भी की यदि पतंगबाजी करनी है तो सादी से पतंगबाजी की जाए जिससे के लोगों को


 कोई हानि न पहुंचे और बिजली भी सुचारू रूप से चालू की जा सके जिससे के लोगों को पीने के लिए पर्याप्त पानी मिल जाए और रोज़ाना होने वाली घटनाओं पर अंकुश लग सके।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close