बहजोई नगर बहजोई के सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10 दिवसीय समर कैंप प्रारंभ हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने डांस ,जूडो,स्केटिंग, घुड़ सवारी,गिटार ,
सिंगिंग पेंटिंग ,कुकिंग आदि में प्रतिभाग किया। समर कैंप बच्चों के एक साथ आने और मौज-मस्ती करने का एक विशेष शिविर है। वे घर से दूर सुरक्षित वातावरण में नए साहसिक प्रयास करते हैं और नई चीजें सीखते हैं
और इस प्रकार उनमें स्वतंत्रता की भावना विकसित होती है। वे नए दोस्त भी बनाते हैं और मेलजोल बढ़ाते हैं जिससे उनके सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास का विकास होता है।
कैंप में जूडो सीख रहे बालिकाओं को आज विपरीत परिस्थितियों में फस जाने पर अपना आत्मरक्षण करने के गुण सिखाए गए इसी प्रकार लोक प्रिय खेल क्रिकेट में भी बच्चों ने आज डिफेंस शॉर्ट खेलना सीखा।