आज दिनांक 26.05.2024 को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद बरेली की एक बैठक बरेली के रामेश्वर धाम कॉलोनी में महानगर अध्यक्ष श्री कमल कुमार शर्मा जी के निवास स्थान पर हुई।
जिसकी अध्यक्षता प्रदेश सचिव राम अवतार मिश्रा ने की। संचालन जिला अध्यक्ष बरेली श्री आदेश मिश्रा ने किया। बैठक में बदायूं जिला अध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।
बैठक में बरेली महानगर अध्यक्ष श्री कमल कुमार शर्मा जी व जिला उपाध्यक्ष श्री रजनीश कुमार शंखधार को मनोनयन पत्र दिए गए। बैठक में आए हुए सभी मित्र बन्धुओं को सम्मानित भी किया गया।
बैठक में बोलते हुए प्रदेश सचिव राम अवतार मिश्रा ने कहा की हमें समाज में व्याप्त हानिकारक, कष्ट दायक और अपव्यय वाली कुप्रथाओं को समाप्त कर समाज में आपसी सहयोग, प्रेम , सुख और शांति वर्धक परम्पराओं को स्थापित करने का प्रयास करना है।
बैठक में बोलते हुए बरेली जनपद के जिला कार्यकारी के संरक्षक श्री विवेक शर्मा ने गरीब ब्राह्मणों को सहायता पहुंचा कर उन्हें सक्षम बनाना है।
बैठक में बोलते हुए बदायूं जिला अध्यक्ष श्री कैलाश कुमार मिश्रा ने कहा हमें ब्राह्मणों को संगठन में जोड़कर संगठन को अधिक से अधिक मजबूत बनाना है।
बैठक में बोलते हुए बरेली जिला अध्यक्ष ने सभी विप्र बन्धुओं के आने का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य करना है।
बैठक में सर्वश्री विवेक शर्मा,