कोओर्डिनेटर और उत्तराधिकारी बनाने का फैसला वापस लिया
उत्तर प्रदेश
May 7, 2024 मायावती का बड़ा ऐलान: भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोओर्डिनेटर और उत्तराधिकारी बनाने का फैसला वापस लिया
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोओर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी के पद से हटा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए
कहा कि मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक फिलहाल उन्हें इन दोनों जिम्मेदारियों से अलग रखा जाएगा।
मायावती ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही
बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के आत्मसम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है जिसके लिए कांशीराम जी व मैंने खुद भी अपनी पूरी जिन्दगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है।’
उन्होंने लिखा, ‘इसी क्रम में पार्टी में अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही आकाश आनन्द को नेशनल कोओर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया।
किन्तु पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।
मायावती ने आगे लिखा, ‘जबकि इनके पिता आनन्द कुमार पार्टी व मूवमेन्ट में अपनी जिम्मेदारी पहले की तरह ही निभाते रहेंगे।