बेटे की मौत पर दर-दर भटक रही मां

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बेटे की मौत पर दर-दर भटक रही मां

Tuesday, May 14, 2024 | May 14, 2024 Last Updated 2024-05-14T14:25:37Z
    Share
बेटे की मौत पर दर-दर भटक रही मां

बारादरी पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई

जनपद बरेली नेशनल 24 लाइव न्यूज़ थाना बारादरी क्षेत्र के फलतूनगंज निवासी हीराकाली पत्नी बालक राम के लड़के ने ससुरालियों के द्वारा धमकाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और सुसाइड नोट भी छोड़ दिया था

 उसके उपरांत भी थाना बारादरी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की हीराकाली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली से कार्रवाई की मांग की है,

मृतक उमेश उर्फ गगन की मां हीरा कली का कहना है कि उसकी पत्नी मीरा और उनकी सास धर्मावती ब मीरा देवी की बहन के द्वारा उसका शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया गया था

और उसे झूठे मुकदमे में बसने की धमकी भी दी गई थी, उसको इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने प्रताड़ना से तंग आकर 6 अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और


 आत्महत्या करने से पहले मृतक उमेश ने फेसबुक पर लाइव चलकर आत्महत्या का कारण भी बताया था, और आत्महत्या करने का कारण हस्तलिखित नोट लिखकर छोड़ गया था।

 आत्महत्या का नोट थाना बारादरी पुलिस को भी दिया गया, लेकिन एक माह बीत जाने के उपरांत भी थाना बारादरी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया ,

आत्महत्या के लिए उकसाने व प्रताड़ित करने पर मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की शिकायत लेकर उसकी मां ने एक प्रार्थना पत्र एसएसपी बरेली को दिया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close