मरीजों को मेडिकल कालेज में हो रही असुविधा भाकियू

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मरीजों को मेडिकल कालेज में हो रही असुविधा भाकियू

Saturday, May 11, 2024 | May 11, 2024 Last Updated 2024-05-11T14:21:12Z
    Share
मरीजों को मेडिकल कालेज में हो रही असुविधा भाकियू 

 बदायूं । भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) गुट की मासिक पंचायत मालवीय आवास गृह पर संपन्न हुई पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने कहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,


 जिला चिकित्सालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर व दवाइयो की कमी है जिसके कारण गरीब मरीजों को प्राइवेट चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ता है। जहां अनावश्यक तरीके से गरीब मरीजों के साथ लूट की जाती है।


गरीबों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकारी डॉक्टरों की कमी को दूर किया जाए।
जिले में डग्गामार वाहन अवैध रूप से सवारी ढोने का काम कर रहे हैं आमजन की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं अवैध वाहनों पर पुनः रोक लगाई जाए!

पूर्व में हाइटेंशन लाइन को दुरस्त कराने के लिए के ज्ञापन दे चुके हैं विद्युत विभाग लापरवाही नहीं करता तो किसानों का नुक़सान नहीं होता पावर कॉरपोरेशन विद्युत विभाग के लापरवाह जिम्मेदार कर्मचारीयों पर कार्रवाई की जाए हाई


 टेंशन लाइन से किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा व फसल बीमा का लाभ दिया जाए , इस मौके पर जिलाअधिकारी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट के स्टेनो को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा


आरिफ रजा नगर अध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतवीर सिंह यादव संबोधन में कहा कई कोल्ड स्टोर जो अब आबादी क्षेत्र में हैं अमोनिया गैस के रिसाव का इंतजार न किया जाये उनको आबादी क्षेत्र से दूर किया जाए।

मलेरिया के प्रकोप से आमजन को बचाने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों के प्रकोप से बचाने हेतु फागिंग कीटनाशक दवाई का स्प्रे कराया जाए व साफ सफाई एक अभियान के तहत कराई जाए ।


इरफान अहमद रिंकू सिंह सर्वेंद्र सिंह यादव आरिफ रजा तोताराम कुलदीप नंदकिशोर अजब सिंह राजपूत जान मोहम्मद गुड्डू आशीष यादव अनमोल यादव जलालुद्दीन रईस अहमद मलिक सत्यवीर आशीष यादव आदि लोग मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close