बिल्सी में आवारा पशुओं का आंतक,परेशान हो रहे है राहगीर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी में आवारा पशुओं का आंतक,परेशान हो रहे है राहगीर

Tuesday, May 7, 2024 | May 07, 2024 Last Updated 2024-05-07T08:54:03Z
    Share
बिल्सी में आवारा पशुओं का आंतक,परेशान हो रहे है राहगीर

बिल्सी। नगर के मुख्य मार्गो पर आवारा पशु की आवाजाही राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। कई मार्गो पर इनके विचरण करने से कभी-कभी जाम जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती हैं।


नगर क्षेत्र में नगर पालिका आवारा जानवरों से निजात दिलाने के दावे तो करता है लेकिन आज तक इसके लिए पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नगर के अटल चौक, देववाणी चौराहा, मोहल्ला संख्या दो खैरी रोड,

थाना परिसर, सब्जी मंडी समेत नगर में आदि स्थानों पर आवारा पशुओं के विचरण से आवाजाही करने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


आवारा पशुओं के कारण जाम जैसी समस्याएं भी उत्पन्न होती है। कई बार ये आवारा पशु राहगीरों पर हमला भी कर देते हैं। सांडों की आपसी भिडंत स्थानीय नागरिक व राहगीरों के लिए


 परेशानी का सबब बन गया है। सांडों की लड़ाई के कारण पैदल राहगीर वहां स्थित दुकानों में दुबक जाते है। नगर निवासी प्रशांत जैन,

पुरुषोत्तम शाक्य, कमलेश शर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं का लोगों पर हमला करना आम बात हो गई है।


 लोगों ने नगर पालिका से कई बार इस मामले में शिकायत की गई लेकिन इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close