मुख्यमंत्रीआदित्यनाथ योगी बोले: जिन्हें राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत पसंद नहीं, उनको भारत की धरती पर रहने का कोई अधिकार नहीं।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुख्यमंत्रीआदित्यनाथ योगी बोले: जिन्हें राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत पसंद नहीं, उनको भारत की धरती पर रहने का कोई अधिकार नहीं।

Friday, May 3, 2024 | May 03, 2024 Last Updated 2024-05-03T10:49:06Z
    Share
सम्भल में 

मुख्यमंत्रीआदित्यनाथ योगी बोले: जिन्हें राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत पसंद नहीं, उनको भारत की धरती पर रहने का कोई अधिकार नहीं।

सम्भल लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव पहुंचे। दोनों नेताओं का मंच पर जोरदार स्वागत किया गया।


कैलादेवी धाम स्थित मैदान में एमपी के सीएम यादव ने कहा कि वर्तमान के युग में भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। कहा कि मोदी और योगी की गारंटी इस बात का सबूत है। कांग्रेस और सपा परिवारवादी पार्टियां हैं।

 वह केवल वोट के लिए सारी चीजों का उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। पहले की सरकार में पाकिस्तान धमाके करवाता रहता था।


जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई तब से सीमा में शांति छाई हुई है। कहा कि गुंडों को ठिकाने लगाकर दोनों प्रदेशों में रामराज ला रहे हैं। सीएम योगी ने कैला देवी के जयघोष के साथ अपना संबोधन शुरू किया।


उन्होंने कहा कि संभल में ही भगवान कल्कि का अवतार होना है। इसलिए संभल का अपना महत्व है। नए भारत में नया उत्तर प्रदेश और इसमें नए संभल की भी पहचान होनी चाहिए। कहा कि दो चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। दोनों चरणों में भाजपा को विजय मिल रही है। मोदी के नेतृत्व में सभी ने बदलते भारत को देखा है।


2014 से पहले दुनिया के अंदर भारत का सम्मान नहीं था। देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं थी। आतंक-नक्सलवाद और भष्ट्राचार चरम पर था। विकास कार्य ठप पड़ गए थे। गरीब को सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। 2014 के बाद का भारत पूरी तरह बदल गया है।


सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज देश में कहीं भी कोई पटाखा फूटता है तो पाकिस्तान तुरंत सफाई देता है। आज का भारत हर तरह से जवाब देना चाहता है। कहा कि इलाके में तैयार हो रहे गंगा एक्सप्रेसवे से यहां का बेहतर विकास होगा।


मेडिकल कॉलेज समेत सभी सुविधाएं लोगों के लिए खुल रहे हैं। सपा के सरकार में लोगों को राशन तक नसीब नहीं होता है। आज साठ करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। कहा कि आज यूपी गठबंधन की कमान अनाड़ी हाथों में हैं।


दो लड़कों की जोड़ी माफिया और अपराधियों को माला पहनाते थे। आज बेटी और कारोबारी सुरक्षित हैं। अयोध्या में राम मंदिर बन गया है। माफिया और अपराधियों का रामनाम सत्य भी हो रहा है। पाकिस्तान का एक मंत्री राहुल गांधी की तारीफ करता है।
भारत में संकट आने पर राहुल गांधी इटली भाग जाएंगे। जब चुनाव आते हैं तब उन्हें रामलला याद आते हैं। इसीलिए वह आजकल यूपी हैं। कहा कि भाजपा ने लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकारी योजनाएं लागू की। इंडी गठबंधन कहता है


कि पिछड़ी जाति को मिलने वाली आरक्षण अल्पसंख्यकों को दे दिया जाएगा। अब यूपी में कर्फ्यू का स्थान कांवड़ यात्रा ने ले ली। योगी ने कहा कि हमारा एजेंडा एक दम तय है। मथुरा और वृंदावन के कार्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। जिनको भारत माता की जय कहने में संकोच होता है


 उन्हें संसद में जाने का भी अधिकार नहीं होना चाहिए। जिन्हें राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत पसंद नहीं.. संविधान पसंद नहीं उनको भारत की धरती पर भी रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close