सम्भल।
पति ने मोबाइल पर बात करने पर टोका तो महिला ने घर में रखा डीजल उड़ेलकर आग लगा ली।
सम्भल कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह पति ने मोबाइल पर बात करने पर टोका तो महिला ने घर में रखा डीजल उड़ेलकर आग लगा ली।
परिजन महिला को उपचार के लिए दिल्ली ले गए। जहां पर उपचार मिलने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी है।
महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात करती है। मंगलवार की सुबह में भी वह फोन पर बात कर रही थी। बेटे ने फोन पर बात करते हुए देखा था।
जिस पर उसने पत्नी से फोन पर बात करने के लिए टोका तो उसने घर में रखा डीजल उड़ेल कर आग लगा ली। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के लिए जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
दिल्ली लेकर पहुंचे लेकिन उपचार मिलने से पहले दम तोड़ दिया। बताया कि उनकी शादी को करीब 16 वर्ष हो गए हैं। दो बच्चे भी हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने बताया कि महिला का अपने पति से अक्सर विवाद रहता है।