डीईओ ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीईओ ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Saturday, May 25, 2024 | May 25, 2024 Last Updated 2024-05-25T13:33:01Z
    Share
डीईओ ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

बदायूँ: 25 मई। जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन का मतदान 07 मई 2024 को सकुशल रूप से संपन्न हुआ। ईवीएम व वीवीपीएटी को मंडी समिति बदायूं के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रूप से रखवाया गया है,

जिसकी 24 घंटे सतत रूप से निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरो से भी सतत निगरानी की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीसीटीवी से की जा रही निगरानी सहित की गई अन्य व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने बताया कि मतगणना 04 जून 2024 को होगी। उन्होंने बताया कि ईवीएम व वीवीपीएटी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं

 तथा इसकी सतत निगरानी की जा रही है, जिसके लिए 24 घंटे पुलिस बल तैनात है।  
        जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हर विधानसभा में 14 टेबल लगेगी तथा एक टेबल एआरओ की होगी।


उन्होंने बताया कि बिल्सी विधानसभा में 14 टेबल होंगी व एक टेबल एआरओ की होगी तथा रिटर्निंग अधिकारी की भी एक टेबल अलग से होगी जिस पर प्रत्याशी स्वयं अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ता रहेंगे,


साथ ही पांच टेबल पोस्टल बैलेट की होगी तथा एक टेबल इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) की होगी। इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close