अज्ञात बहन की टक्कर से युवक की हुई मौके पर मृत्यु
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी के अंतर्गत ग्राम पचौनी की एक प्लाई फैक्ट्री में काम करने वाले युवक की घर जाने के दौरान एक अज्ञात वाहन से टक्कर लग जाने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई
।मृतक की पहचान किशन लाल पुत्र राम अवतार कश्यप उम्र 35 वर्ष निवासी भिटारा ,खेड़ा बजेड़ा थाना जैतीपुर ,जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई।
मृतक प्लाई फैक्ट्री से अपने दो भाइयों को फैक्ट्री में छोड़कर अपने घर जा रहा था ।रास्ते में किसी बहन ने उसकी टक्कर मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई ,सूचना पर पहुंची थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने
शब को कब्जे में लेकर मोबाइल फोन के सहयोग से मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया ,उसके उपरांत घर वाले थाना फतेहगंज पूर्वी पहुंचे और शव की पहचान की ।
बताते चलें किशन लाल अपने भाइयों को फरीदपुर तहसील के पचौमी
स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में छोड़ने के लिए आया था ।भाइयों को छोड़कर घर वापस जा रहा था कि अचानक किसी अज्ञात बहन ने किशन लाल को टक्कर मार दी।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की पहचान होने के बाद थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने पंचनामा पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया उसे दौरान परिजनों का रो-रो कर बहुत ही बुरा हाल हुआ।