प्रेक्षक ने किया वेब कास्टिंग मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रेक्षक ने किया वेब कास्टिंग मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण

Friday, May 3, 2024 | May 03, 2024 Last Updated 2024-05-03T09:33:36Z
    Share
प्रेक्षक ने किया वेब कास्टिंग मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण


बदायूँ : 03 मई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल रूप से संपन्न करने के लिए जनपद में भेजे गए


 सामान्य प्रेक्षक के0के0 सुदामा राव व जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित वेबकास्टिंग मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण

कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वह की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नज़र आएं।  
प्रभारी वेबकास्टिंग मॉनिटरिंग सेल/जिला विकास अधिकारी श्वेतांक पाण्डेय े ने जानकारी देते हुए बताया

 कि जनपद के 1321 पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कैमरा, सॉकेट, इंटरनेट कनेक्शन आदि की व्यवस्था कर दी गई है।


उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित वेबकास्टिंग मॉनिटरिंग सेल में 32 एलसीडी,

 32 लैपटॉप व अच्छी क्षमता व फ्रीक्वेंसी वाला इंटरनेट कनेक्शन लगाया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव को निर्विघ्न व सकुशल रूप से निर्वाचन आयोग की मंशा अनुरूप संपन्न कराया जाएगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 वैभव शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close