।।वरिष्ठ अधीक्षक ने फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर पर बैठाई जांच।।
,,किशोरी के मंतातरण एवं दुष्कर्म के बाद ट्रेन के आगे धक्का देने का मामला,
आरोपी फरियाद हुसैन को पुलिस ने भेजा जेल
जनपद बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी गत दिवस 8 मई को हुए घटनाक्रम में किशोरी के मंता तरंण एवं दुष्कर्म करने के बाद ट्रेन के आगे फेंक देने के मामले में आरोपी फरियाद के विरुद्ध 10 घंटे तक फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं
करने पर इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी घिर चुके हैं वरिष्ठ परीक्षा बरेली ने उनके खिलाफ जांच शुरू करवा दी है उन पर गाज गिर सकती है लड़की के परिवारजन के आने पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की? सीमा विवाद
में फसाने की क्या जरूरत थी? सूजन के थाने पहुंचने पर भी कमरे से बाहर क्यों नहीं निकले?? ऐसे तमाम सवाल इनका अभी तक कोई भी जवाब नहीं है।
हिंदू लड़की को बारबर की शाप चलाने वाले फरियाद हुसैन ने लड़की को स्कूल जाने के दौरान अपने जाल में फांस लिया फिर एक स्थान पर ले जाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कर कर बंधक बना लिया और उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए
किसी तरह से हिंदू लड़की वहां से छूटकर भाग आई तो आरोपी ने लड़की से उसके भाई की हत्या करने की धमकी दी और उसको ब्लैकमेल करने लगा इससे लड़की डिप्रेशन में आ गई गति दिवस बुधवार को जब मैं
इंप्रूवमेंट परीक्षा का फॉर्म जमा करने कॉलेज जा रही थी इस वक्त आरोपी ने उसे रास्ते में घेर लिया और जलरहित बाइक पर बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया जब लड़की उसके चुंगल से छूटकर बहगुल नदी पार करके आ रही थी
तभी आरोपी फरियाद ने उसको जबरदस्ती बाइगुल नदी के पास फिर से पकड़ लिया और उसको रेलवे ट्रैक पर ले गया जहां उसे सामने से आ रही बठिंडा एक्सप्रेस के सामने फेंक दिया। जिसकी सूचना जावर ने कंट्रोल रूम को दी उसके बाद परिवार वालों को जब इसकी सूचना मिली
तो वह घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर उन्होंने अपनी लड़की की लाश को दो टुकड़ों में बंटा हुआ देखा। उसके बाद सवजन फतेहगंज पूर्वी थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी, मगर थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने घटनास्थल मीरानपुर कटरा बताकर थाने से भगा दिया।
उसके बाद परिवार वाले थाना मीरानपुर कटरा पहुंचे तो वहां की पुलिस ने फतेहगंज पूर्वी थाने का घटनाक्रम बताकर वहां से बैरगं लौटा दिया, क्योंकि पोस्टमार्टम रेलवे पुलिस के द्वारा शाहजहांपुर जनपद में कराया गया था।
इसके बाद परिवार बालों ने लड़की के शव को ले जाकर थाना फतेहगंज पूर्वी गेट पर रख दिया लेकिन 10 घंटे बीत जाने के बाद भी उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी जा सकी, और ना ही उक्त घटनाक्रम की जानकारी पुलिस ने अपने अधिकारियों को दी।
उसके बाद हिंदूवादी संगठनों को जब इसकी जानकारी हुई,तो संगठनों ने इसकी जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी ,जब मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया तो 8मई को रात लगभग 2:00 बजे रिपोर्ट दर्ज हो सकी।
इसके उपरांत वरिषठ अधीक्षक ने फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी के विरुद्ध जांच बैठाई गई, जिसकी जांच एसपी देहात मानुष पारीक कर रहे हैं।।
,,थाना फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर के विरुद्ध जांच की जा रही है कुछ सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब अभी भी नहीं मिल पा रहे हैं जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी,,