दबंग पड़ोसी के मकान के आगे बांध देता है पशु ,परिवार परेशान।
सहसवान नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर में पीड़ित द्वारा कई बार जनता दर्शन दरबार एवं अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद दबंग नहीं आ रहा बाज। बताते चलें नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर में राम सिंह, पुत्र रमेश सड़क पर पशु बांध देता है। पीड़ित का कहना है
कि राम सिंह दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है। जो नगर पालिका की रोड पर अपनी भैंस और पढ़रा बांध देता है। जिससे भीषण गंदगी होती है। जब इसकी शिकायत पड़ोसी राहुल कुमार ने जिम्मेदार अधिकारियों से की।
तो अधिकारियों ने तत्काल जानवरों को सड़क से हटाने के आदेश दे दिए। जगह नगर पालिका की है। प्रतिदिन केंद्र एवं राज्य सरकार करोड़ों रुपया खर्च करके सफाई अभियान चलाती है लेकिन यह दबंग व्यक्ति किसी के सामने झुकने को तैयार नहीं है। कारण यह है
कई बार अधिकारी वहां पर पहुंचकर निस्तारण कराकर भी आए हैं और हिदायत देखकर आए हैं कि यहां पर किसी भी तरह की गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और अधिकारियों की तरफ से सख्त हिदायत दी गई है
कि सड़क पर पशु आदि नहीं दिखाई देना चाहिए। लेकिन यह दबंग व्यक्ति सभी अधिकारी आदेशों को नजर अंदाज कर अपनी दबंगई के बल पर सड़क पर ही पशु बांधता है।अधिकारियों के सामने अपने पशु हटा लेता है