गुस्से में आकर युवक ने पत्नी का दुपट्टे से गला घोंटा
*संवाददाता* मुस्कान अंसारी
*रामपुर* के शहजादनगर इलाके में अवैध संबंध के शव में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इससे पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में आकर युवक ने पत्नी का दुपट्टे से गला घोंट दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है
शहजादनगर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मायके वालों ने घटनास्थल पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सीओडी कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने अपनी बहन मंजू (35) की शादी 17 साल पहले शहजादनगर थाना क्षेत्र के मेघानगला कदीम गांव निवासी रोहन सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से रोहन सिंह पत्नी पर शक करता था।
जिसको लेकर पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। रोहन सिंह राजस्थान में रहकर ही मजदूरी करता है। चार दिन पहले ही वह अपने घर आया था। लोगों ने बताया कि रोहन पत्नी मंजू पर शक करता था कि उसके किसी के साथ संबंध हैं।
जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे रोहन गुस्से में था और पत्नी मंजू का दुपट्टे से गला घोंट दिया। जिससे पत्नी मंजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
महिला की मौत के बाद उसका पति मौके से फरार हो गया। मौत की सूचना महिला की बड़ी बेटी हिमांशी ने थाने जाकर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। मायके वालों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा कर दिया।
जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला के तीन बच्चे बेटी हिमांशी, बेटा रचित व मयंक को रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मायके पक्ष ने महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। महिला के भाई संजीव कुमार की तहरीर पर मृतका के पति रोहन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस अंकल पापा ने मम्मी को मार दिया...
मंजू की बड़ी बेटी हिमांशी ने थाने पहुंचकर कहा कि पुलिस अंकल पापा ने मम्मी को मार दिया है, आप जल्दी चलो। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं घटना के दौरान तीनों बच्चे पूरी घटना को देख रहे थे,