09 माह 05 वर्ष तक के बच्चों में विटामिन ए के सम्पूरण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

09 माह 05 वर्ष तक के बच्चों में विटामिन ए के सम्पूरण

Thursday, June 27, 2024 | June 27, 2024 Last Updated 2024-06-27T08:18:13Z
    Share
नेशनल 24 न्यूज़ लाइव बदायूं ।जिला अधिकारी मनोज कुमार ने बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में विटामिन ए का सम्पूरण किए


जाने के संबंध में प्रारंभ किए गए एक माह के कार्यक्रम अंतर्गत बूथ का उद्घाटन फीता काट कर व अभियान का शुभारंभ बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया ।जिला अधिकारी ने कहा कि कोई भी बच्चा विटामिन ए की खुराक से वंचित न रहे ।यह उनके स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक आवश्यक है


।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अब्दुल सलाम ने बताया कि 09 माह 05 वर्ष तक के बच्चों में विटामिन ए के सम्पूरण किए जाने के संबंध में संचालित कार्यक्रम आगामी 25 जुलाई तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक 6 माह में एक बार आयोजित किया जाता है ।

तथा साल में दो बार आयोजित किया जाता है ।उन्होंने बताया कि जनपद में इस बार 4,97,000 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी ।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर असलम ने बताया कि विटामिन ए बच्चों के शारीरिक विकास के लिए अत्यधिक आवश्यक होता है।

विटामिन ए की खुराक मिल जाने से उनमें रतौंधी ,कुपोषण नहीं होता है। तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है ।उन्होंने बताया कि 09 माह से 01 साल तक के बच्चों को एक मिली लीटर तथा 1 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को 2 मिली लीटर की खुराक दी जाती है ।

उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे 3500 स्थानों पर जहां एएनएम टीकाकरण करती हैं। वहां सभी जगह पर बच्चों को यह खराब पिलाई जाएगी। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी पिलाई जाएगी ।प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को यह खुराक पिलाई जाएगी ।

उन्होंने बताया कि बच्चा 05 वर्ष तक का होने पर नौ बार विटामिन ए की खुराक लेता है। जिससे उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है ।इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी व अन्य अधिकारी और मौजूद रहे।

संवाददाता सर्वेश कुमार गुप्ता
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close