गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राणा के होटल पर चला बुलडोजर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राणा के होटल पर चला बुलडोजर

Thursday, June 27, 2024 | June 27, 2024 Last Updated 2024-06-27T08:22:38Z
    Share
गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राणा के होटल पर चला बुलडोजर

बीडीए के अधिकारी मय पुलिस फोर्स के मौजूद रहे,,

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली ::पीलीभीत बायपास रोड पर बजरंग बाबा के पास एक प्लाट पर कब्जे को लेकर पिछले दिनों हुई गैंगवार के मुख्य आरोपी राजीव राणा के होटल सिटी पॉइंट पर आज बरेली विकास प्राधिकरण के द्वारा बुलडोजर चलाया गया।

वीडीए के द्वारा समय देने के बावजूद भी होटल सिटी प्वाइंट की तरफ से होटल का नक्शा, मालिकाना हक कोई भी कागजात नहीं दिखा पाए, इसके बाद बरेली विकास प्राधिकरण ने होटल को धवसत करने का फैसला लिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही।।

सवाल?

 दूसरी तरफ यह सवाल उठाए जा रहा है कि गंगवार के मुख्य आरोपी राजीव राणा को पुलिस अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई।।

 राजीव राणा की लोकेशन बुधवार को इलाहाबाद में प्राप्त हुई मंगलवार को वह उत्तराखंड के काशीपुर जिले में था ।इसी बात से अंदाजा लगाया जा रहा है

 कि मैं इलाहाबाद हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने की फिराक में प्रयागराज गया है। इस बीच जिस तरह मुख्य अभियुक्त की लोकेशन मिलने के बावजूद भी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है उसे बरेली पुलिस पर सवालिया निशान लगने लगे हैं


जिस तरह से थाना इज्जत नगर पुलिस उसके ऊपर पहले भी मेहरबान थी वैसे अभी भी पुलिस उसे पर मेहरबान दिख रही है उसकी जमानत लेने का पूरा मौका दे रही है। गोली कांड के पीछे राजीव राणा और केपी यादव का पूरा हाथ है

।ऐसा कहा जा रहा है कि इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही इस घटना में पर्दे के पीछे कौन-कौन सफेदपोषो की भूमिका है इसका खुलासा हो जाएगा ।चूकिं उक्त मामले में पूर्व विधायक पप्पू भरतौल पहले से ही नामजद हैं। जबकि मुख्य अभियुक्त राजीव राणा ने एक वीडियो जारी करके उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी साहू पप्पू का भी नाम भी साजिश में बताया था।।

थाना इज्जत नगर प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि सी के वैली होटल में हिस्ट्रीशीटर केपी यादव ठहरा हुआ था । होटल के मैनेजर से लेकर सभी नौकर उक्त गोलीकांड में शामिल हुए थे ।होटल मैनेजर मनोज कटिहार ने खुद लगातार फायरिंग की थी। मंगलवार को पुलिस ने मनोज कटियार ,नमन गोस्वामी और हरष शर्मा को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। अनुज मिश्रा और एक अन्य आरोपी से अभी भी पूछताछ जारी है ।

 फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार देवेश दे रही है जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close