बड़ी खबर
रात्रि 1बजे पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाने को लगाए लाल निशान।
सहसवान जिला प्रशासन ने अधूरे पड़े कार्यों को शासन के निर्देशों का पालन करना प्रारंभ कर दिया है हर विभाग चौक करना दिखाई दे रहा है इसी क्रम में बीती
रात्रि 1 बजे के लगभग पांच सदस्यीय बदायूं पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम ने बाजार विल्सन गंज चौराहे पर फीता डालकर सड़क चौड़ीकरण करने के उद्देश्य से लाल निशान लगाएं हैं
बताते चलें काफी समय से सहसवान इस्लामनगर सहसवान बिसौली बाजार विल्सन गज होते हुए रोड बनाने की मंजूरी केंद्र से हो चुकी है लेकिन बीच-बीच में कई बार राजनीति के चलते रोड नहीं बन पा रहा था
लेकिन इस समय योगी सरकार हर अधूरे पड़े कार्यो को तत्काल करने पर वचनबद्ध दिखाई दे रही है हर विभाग के अधिकारियों का सहसवान में आना-जाना दिखाई दे रहा है